MP: दिग्विजय सिंह के निशाने पर BJP और RSS, मोहन भागवत के बयान पर बरसे दिग्गी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर आए पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने संघ सुप्रीमो मोहन भागवत के बयान पर निशाना साधा है, जहां उन्होंने कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी और उसके अनुषांगिक संगठनों के नेता संविधान की हत्या करने पर तुले हुए हैं।
हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 1947 में मिली देश की आजादी को सवालों के घेरे में खड़ा किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह उन हजारों शहीदों और आजादी की लड़ाई में मारे गए लोगों का अपमान है जिन्होंने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया था। दिग्विजय सिंह ने कहा कि, देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कट्टरवादी सोच हावी होती जा रही है। सभी संवैधानिक संस्थाओं में आर एस एस की मानसिकता से जुड़े लोगों को बैठाया जा रहा है। निष्पक्ष चुनाव ऐसे में होना बेहद मुश्किल है।
उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि, इन चुनाव में जमकर धांधली की गई है। 6 महीने में ही महाराष्ट्र में 47 लाख वोटर बढ़ा दिए गए और जब कांग्रेस इन मतदाताओं की सूची मांग रही है तो न तो महाराष्ट्र सरकार और न ही चुनाव आयोग इसकी कोई पहल कर रहा है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के ग्वालियर आए पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने संघ सुप्रीमो मोहन भागवत के बयान पर निशाना साधा है,