एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव ने दिया दिवाली का तोहफा, स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अधिकार

दिवाली के दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के ग्रामीणों को बड़ा तोहफा दिया. उज्जैन-इंदौर रोड स्थित ग्राम ढेंडिया में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को रजिस्ट्री का संपादन कर भू-अधिकार पत्र प्रदान किए.

उज्जैन जिले के ग्राम ढेंडिया में स्वामित्व योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में पहुंचकर हितग्राहियों को रजिस्ट्री और भू-अधिकार पत्र प्रदान किए।  इस पहल के जरिए ग्रामीणों को उनकी जमीन और मकान पर कानूनी मालिकाना हक का दस्तावेज उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि संपत्ति से जुड़े अधिकारों को लेकर उन्हें भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्वामित्व योजना के तहत कानूनी दस्तावेज मिलने से ग्रामीण अपनी संपत्ति का उपयोग बैंक से ऋण लेने और अन्य वित्तीय जरूरतों के लिए कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी मदद मिलेगी। रजिस्ट्री वितरण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कुल मिलाकर स्वामित्व योजना के जरिए अब गांवों में जमीन और मकान के मालिकाना हक को कानूनी पहचान देने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button