MP: इंदौर-देपालपुर को स्वच्छता में दूसरा स्थान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सौंपा पुरस्कार

आठ बार स्वच्छता में देश का सिरमौर रहा इंदौर अब देपालपुर को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलवाने में कामयाब हो गया है। इंदौर के स्वच्छता मॉडल ने दूसरे शहर में भी अपनी ताकत दिखा दी है। स्वच्छता की जोड़ी में देपालपुर और इंदौर को देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को पुरस्कार सौंपकर सम्मानित किया है।
आठ बार देश में नंबर वन रहा इंदौर अब अकेला नहीं है। इंदौर के स्वच्छता मॉडल ने अब देपालपुर को भी चमका दिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में देपालपुर और इंदौर की जोड़ी को देश में दूसरा स्थान मिला है। ये इंदौर के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है। इस सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को पुरस्कार सौंपा है। इस दौरान इंदौर कि स्वच्छता की जमकर तारीफ हुई।
इंदौर नगर निगम की टीम ने देपालपुर में वही मॉडल अपनाया, जिसने इंदौर को लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाया। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, सेग्रीगेशन, सफाई कर्मियों की मेहनत और जनता के सहयोग से देपालपुर ने ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंदौर अब सिर्फ अपना शहर नहीं, बल्कि दूसरे शहरों को भी स्वच्छ बनाना सिखा रहा है। देपालपुर की ये सफलता बताती है कि इंदौर का मॉडल कहीं भी लागू किया जा सकता है, बस जरूरत इच्छाशक्ति और जनभागीदारी की है



