MP: काशी में CM मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, नवनिर्मित गोवर्धनधारी मंदिर का लोकार्पण किया

एक तरफ काशी की पावन धरती, दूसरी तरफ मां गंगा का किनारा और भगवान गोवर्धन की भक्ति! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी आए, जहां उन्होंने अखिल भारतीय गोवर्धन पूजन में हिस्सा लिया और नवनिर्मित गोवर्धनधारी मंदिर का लोकार्पण किया। इस दौरान CM मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से संघर्ष, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी। साथ ही कहा कि, भगवान गोवर्धन का स्वरूप हमें प्रकृति पूजन का संदेश देता है।
धर्म और आस्था की नगरी काशी में गोवर्धन पूजा का पावन आयोजन३ और इस आयोजन में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। वाराणसी के नमो घाट पर मां गंगा के किनारे आयोजित अखिल भारतीय गोवर्धन पूजन में मुख्यमंत्री ने भगवान गोवर्धन के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की है।
गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि, उनका जीवन सिखाता है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों३ इंसान को हौसला बनाए रखना चाहिए।मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी दीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का उल्लेख करते हुए उम्मीद जताई कि, आने वाले समय में मथुरा में भगवान गोपाल कृष्ण भी उसी तरह मुस्कुराएंगे। कुल मिलाकर काशी की इस धार्मिक यात्रा में मंदिर का लोकार्पण, गोवर्धन पूजा और भगवान श्रीकृष्ण के संदेशों के जरिए मुख्यमंत्री ने धर्म, संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।



