एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP news: दतिया में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दिखा रहे दम, जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ रहा जन सैलाब

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया में पूरे दमखम के साथ जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने में जुटे है, जिसका असर भी साफ नजर आ रहा है, दतिया में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान अपार जन सैलाब उमड़ रहा है।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी मिशन 2023 फतह करने में पूरी ताकत झोंकने में जुटी है। भारतीय जनता पार्टी अब जनता का आशीर्वाद लेने निकल पड़ी है। ग्वालियर चंबल की 39 सीटों पर भाजपा की विजय हो इसके लिए ग्वालियर चंबल अंचल के तमाम दिग्गज अब जन आशीर्वाद यात्रा लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। नरोत्तम  ग्वालियर चंबल में बीजेपी का किला मजबूत करने में पूरे जी जान से जुटे है। जिसके बाद चंबल अंचल में जनाधार खो चुकी भाजपा एक बार फिर ताकतवर होती दिख रही है।

श्योपुर से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा ने बीती रात देर रात दतिया के भांडेर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। सुबह होते ही यात्रा भांडेर से पुनः प्रारंभ हुई और दोपहर बाद दतिया पहुंची।

दतिया में यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। पूरे नगर में यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा पर इतने फूल बरसाए गए कि दतिया की सड़कें फूलों से पट गई। पूरे नगर का माहौल भाजपामय हो गया। अब देखना दिलचस्प होगा कि ग्वालियर चंबल में भाजपा इस बार कितनी सीटें हासिल करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button