एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

MP News: दतिया दौरे पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया दौरे पर पहुंचे। सुबह गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंच कर देवी पीतांबरा के दर्शन किए एवं महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी पर निशाना साधा।

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के ट्वीट को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर करारा जवाबी प्रहार किया है। प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश में ठेकेदारों पर 50% राशि मांगने वाले ट्वीट को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कांग्रेस को चेतावनी भी दी है। अपने बयान में गृहमंत्री ने कहा कांग्रेस शुरू से ही झूठ बोलने वाली पार्टी है और मध्य प्रदेश में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह झूठ बोलने की मशीन है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया दौरे पर पहुंचे। सुबह गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंच कर देवी पीतांबरा के दर्शन किए एवं महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी पर निशाना साधा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button