MP News: जन आक्रोश यात्रा का पवई नगर में स्वागत, अरुण यादव ने BJP पर साधा निशाना

प्रदेश में मिशन 2023 के चुनावों में पार पाने के लिए अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही यात्राओं के सहारे राजधानी भोपाल पहुंचने की जुगत में लगी है, जहां भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है,तो वहीं कांग्रेस भी जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने में लगी है,उसी क्रम में अब कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पन्ना जिले की पवई विधानसभा में पहुंची, जहां अरुण यादव के नेतृत्व में निकल जाने वाली यात्रा का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
कांग्रेस की जन आशीर्वाद यात्रा अब दमोह जिले से होते हुए पन्ना जिले की पवई विधानसभा पहुंची, जहां जन आक्रोश यात्रा की अगवाई कर रहे कांग्रेस नेता अरुण यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 18 सालों से पूर्ण भ्रष्टाचारी दलित विरोधी सरकार है, जो नौजवान साथियों व बेरोजगारों को भटक रही हैं, जिसको देखते हुए आज कांग्रेस पार्टी द्वारा जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है।
बहरहाल, अब देखना होगा कि कांग्रेस के द्वारा निकाले जाने वाली इस जन आक्रोश यात्रा का कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनाव में कितना फायदा मिल पाता है।