एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: “आने वाला समय कांग्रेस का होगा”, ग्वालियर में जीतू पटवारी का बड़ा दावा

ग्वालियर आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महंगाई, किसानों, दतिया उपचुनाव और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। मुरैना के कैलारस दौरे पर जाते समय पटवारी ने कहा कि, सरकार किसान कल्याण की बात कर रही है, लेकिन किसान और आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। पटवारी ने दावा किया कि, आने वाला समय कांग्रेस का होगा। 

ग्वालियर से मुरैना के कैलारस दौरे पर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि सरकार एक तरफ किसान कल्याण वर्ष मनाने की बात कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ किसान और आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। कैलारस विधायक पंकज उपाध्याय महंगाई के मुद्दे को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन सरकार ने इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया। दतिया की जनता ने बीजेपी को संदेश दे दिया है और आने वाले समय में जनता बीजेपी को उखाड़कर फेंक देगी ,आने वाला समय कांग्रेस का है। 

कुल मिलाकर महंगाई से लेकर किसानों की परेशानी, दतिया उपचुनाव और बालाघाट में बच्चों की मौत तक३ जीतू पटवारी ने एक साथ कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button