Bhopal मे बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का गुस्सा, जमकर किया विरोध-प्रदर्शन

महिलाओ और बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामलो में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसके विरोध में आज भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगो का नेतृत्व विधायक आरिफ मसूद द्वारा किया गया। वही प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने कीमांग की गई।
भोपाल में जिला कांग्रेस कमेटी का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। यह प्रदर्शन महिलाओ और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में देखने को मिला है। वही प्रदर्शन कर रहे लोगो का नेतृत्व कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा किया गया। वही प्रदर्शनकारियों ने हाथों मे तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। वही पिछले दिनों ईदगाह मल्टी में 5 वर्ष की बच्ची की हत्या के मामले में कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया।
बता दे कि पिछले दिनों राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाको में महिलाओ और बच्चियो के साथ यौन शोषण के कई ममले दर्ज किये गए है। जिनपर नकेल कसने के लिए कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।