एमपी-ब्रेकिंगचुटकी-बजा-केजीवनशैलीताजा-खबरपर्दे-के-पीछेबॉलीवुडमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचलसाक्षात्कारस्वास्थ्य

MP News: चांद की सतह पर उतरेगा चंद्रयान-3,एमपी के स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण

भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि देश अंतरिक्ष जगत में आज इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। देशभर में इसकी सफलता के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है, ऐसे में आपको बताते हैं कि आखिर किस तरह से ये मिशन सफलता की पायदान की छुएगा।

चंद्रयान-3 बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतरेगा
पहले चरण में यान की सतह से 30 किमी की दूरी को घटाकर 7.5 किमी पर लाया जाएगा
दूसरे चरण में इसमें सतह से दूरी 6.8 किमी तक लाई जाएगी
दूसरे चरण तक यान का वेग 350 मीटर प्रति सेकंड रह जाएगा
तीसरे चरण में इसमें यान को चंद्र सतह से महज 800 मीटर की ऊंचाई तक लाया जाएगा
यहां से दो थ्रस्टर इंजन उसे उतारेंगे, इस चरण में यान का वेग शून्य प्रतिशत सेकंड के करीब होगा
चौथे चरण में यान को सतह के 150 मीटर करीब तक लाया जाएगा, जिसे खड़ी लैंडिंग कहेंगे
पांचवे चरण में यान चंद्र सतह के 60 मीटर तक करीब पहुंचाया जाएगा
पांचवें चरण में यान में लगे सेंसर और कैमरा से मिल रहे लाइव इनपुट लिया जाएगा
पांचवे चरण से पता चलेगा कि जिस जगह पर यान को उतारना होगी वह जगह मुफीद है या नहीं
छठवां चरण आखिरी चरण होगा जिसमें लैंडर को सीधे चंद्रमा की सतह पर उतार दिया जाएगा

दरअसल पूरी दुनिया उस पल का इंतजार कर रही है, जब भारत की मिशन चंद्रयान-3 सफलती की ऊंचाईयों को छुएगा, जिसको लेकर इसरो ने जानकारी दी है कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। तो वहीं अब जानते हैं कि किस तरह से चंद्रयान-3 की आज चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी।

आपको बता दें मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में बुधवार को शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक विशेष सभा का आयोजित कर लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों को उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button