एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: BJP कार्यालय पर हुई चुनाव प्रबंधन टोली की बैठक, हुई ये बात

राजधानी भोपाल के प्रदेश भाजपा कार्यालय में देर शाम चुनाव प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई, बैठक के दौरान प्रबंधन की सभी 36 टोलियो के कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने अपना मार्गदर्शन दिया।

बैठक में बताया गया की, मातृशक्ति का मतदान अधिक से अधिक हो उसके लिए मध्य प्रदेश नया प्रयोग कर रहा है। महिलाओं के लिए अलग से वार रूम बनाया गया है जहां से महिला मोर्चे की कार्यकर्ता महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी ने कहा कि मध्य प्रदेश का प्रबंधन बहुत मजबूत है। किस काम को किस तरीके से करना है, यह हमने यहां पूरे चुनाव प्रवास के दौरान देखा है।

प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ कार्यकर्ता तक मजबूती के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाते हैं। उन्होंने कहा कि, सभी के सहयोग से इस बार देश में 400 पार और मध्य प्रदेश में 29 पार होने जा रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि  पिछले चुनाव में हमने 58% वोट शेयर हासिल किया था लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से हम इस बार 10% वोट शेयर बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने पूर्व के तीन चरणों का जिक्र करते हुए कहा कि, प्रबंधन से चुनाव वाले दिन 10 विधायकों से बात करने का टास्क मिलता था, मैं सबेरे उठकर विधायकों को फोन लगता तो विधायक एक बार में ही फोन उठाकर अपने काम में लगे होने की बात करते थे। यह दिखाता है कि अपने कामों के प्रति बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता कितना समर्पित है। प्रबंध टोलियों के कार्यकर्ताओं के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह युद्ध के पहले वाली आखिरी रात है। कांग्रेस में जो समझदार थे वो हमारे पास आ गए हैं। लेकिन अभी जो कांग्रेस में है वह यहां से वहां तक कुछ भी ज्ञान दे जाते हैं।
उन्होंने कहा कि पित्रोदा कैसे गुरु हैं, वह अपने शिष्य का भला करने के बजाए बुरा कर जाते है।

हम सबके अंदर कांग्रेस को कांग्रेस नहीं रहने देने के शोले भड़क रहे हैं। जो अंग्रेजों का प्रसाद है कांग्रेस उसे घर भेजना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button