MP News: ट्रैफिक पुलिस ने बनाया MLA प्रीतम सिंह लोधी का चालान, जानिए क्यों?

शिवपुरी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत पिछोर नगर में बुधवार को देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने रेस्ट हाउस स्थित जन सेवा कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया है। रैली के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रैली को कुछ समय के लिए रोका गया। इस पर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कानून का सम्मान करते हुए अपनी स्वेच्छा से बाइक का चालान कटवाया है।
रैली बाचरोंन चौराहा, छावनी तिराहा, कॉलेज चौराहा, चुंगी नाका, राजा महादेव, बड़ा बाजार, तहसील मोहल्ला, बस स्टैंड होते हुए डांग बंगले पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “हर घर तिरंगा” के जयकारों से नगर गूंज उठा है। रैली के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रैली को कुछ समय के लिए रोका गया। इस पर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कानून का सम्मान करते हुए अपनी स्वेच्छा से बाइक का चालान कटवाया है।
चालान कटवाने के बाद विधायक ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “हम कानून का सम्मान करते हैं और यातायात के नियमों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है. हम और हमारे सभी साथी हमेशा हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएंगे। मैं क्षेत्र की जनता से भी अपील करता हूं कि आप भी यातायात नियमों का पालन करें। आपकी सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।
विधायक के इस कदम कि आम जनता और पुलिस दोनों ने सराहना की है। लोगों ने कहा कि, जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह नियमों का पालन करना समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है।



