एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP Assembly Election 2023 की तैयारी, BJP के मीडिया सेंटर और वॉर रूम का शुभारंभ

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में बनी बंसल वन बिल्डिंग में भाजपा के मीडिया सेंटर की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव की मौजूदगी में पूजा अर्चना के साथ इलेक्शन वॉर रूम और स्टेट मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा में करते हुए कहा कि यह मीडिया सेंटर अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में सफल हो। उन्होंने बताया दूसरे फ्लोर पर वॉर रूम बनाया गया है। सीएम ने कहा संघर्ष का शंख फुक चुका है। युद्ध के नगाड़े बज गए हैं।

उन्होंने कहा कि, वॉर रूम भी हमारा सटीक वार करेगा और अपने लक्ष्य पर संधान करते हुए निश्चित तौर पर हम सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे। इंदौर में कमलनाथ के कार्यक्रम में मीडिया के साथ हुए घटना क्रम पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह उनकी संस्कृति और संस्कार है। यह भारतीय जनता पार्टी है। आप सबका स्वागत है। भाजपा के पोस्टर में वरिष्ठ नेता और मंत्री गोपाल भार्गव की फोटो नहीं होने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर सवाल का उत्तर हम देंगे। आप चिंता मत करो गोपाल जी बहुत वरिष्ठ नेता है। भाजपा के गोपाल जी की उपयोगिता पूर बुंदेलखंड में है। वह अभूतपूर्व है। पार्टी उनका पूरा उपयोग कर रही है। कांग्रेस के पाकिस्तान प्रेम वाले पोस्टरों पर सीएम ने कहा कि वह तो गीत ही पाकिस्तान के गाते हैं। कभी सनातन धर्म को लपेटते है। कभी सनातन आप अपमान करते हैं। यह बात में हल्के-फुल्के ढंग से नहीं कह रहा इंडी गठबंधन ने जिस ढंग से सनातन धर्म का अपमान किया है, उसका जवाब कांग्रेस को देना पड़ेगा और इसका जवाब प्रदेश की जनता लेगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही एक दूसरे पर डिजिटल वॉर की तैयारी कर रही है।

बंसल वन में बने भाजपा के वॉर रूम में 100 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां पर 40 कम्प्यूटर सिस्टम लगाए गए है। जहां से भाजपा अपनी उपलब्धियां के साथ ही कांग्रेस के आरोपों का जवाब देंगी। यहीं से कांग्रेस पर डिजिटल वार और लोगों के घर तक डिजिटल सभाओं के माध्यम से पहुंचेंगे। कांग्रेस भी सोशल मीडिया पर एक्टिव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button