Bhopal: झमाझम बरस रहा सावन, कई स्थानों पर हुआ जल भराव
भोपाल में सावन झमाझम बरस रहा है। पूरे प्रदेश में गुरुवार दोपहर के बाद से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है जिससे अब स्थिति बिगड़ने लगी है। राजधानी भोपाल में भी कई जगहों पर जल भराव की खबरें सामने आ रही है। सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि भोपाल में शुक्रवार सुबह से भी तेज बारिश का दौर जारी है।
पिछले 24 घंटे में भोपाल में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई है। कैचमेंट एरिया और कोलांस नदी के लेवल से ऊपर बहने के कारण बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह जलस्तर 1663.30 फीट तक पहुंच गया। इसका फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। यानी, साढ़े 3 फीट पानी आते ही तालाब फुल हो जाएगा।
बता दें कि, मध्य प्रदेश में इस बार 23 जून को मानसून में इंटीग्रलिटी तभी से मानसून प्रदेश पर मेहरबान है और अब तक बारिश का आधा कोटा पूरा हो चुका है। भोपाल की बात करें तो यहां डेम और तालाब आपस में जुड़े हुए हैं। कोलांस नदी का पानी बड़ा तालाब में पहुंचता है। जब तालाब फुल भर जाता है तो भदभदा डैम के गेट खोले जाते हैं। साढ़े 3 फीट पानी गिरते भदभदा के गेट खुल जाएंगे। इसके बाद कलियासोत डैम के गेट भी खुलेंगे।