एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: “मैं बोलूंगा तो बुरा लगेगा”, CM मोहन यादव का कांग्रेस पर वार!

देवास के पुंजापुरा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है… सीएम ने कहा मैं बोलूंगा तो बुरा लगेगा, लेकिन बुरा लगे तो लगे… कांग्रेस ने देवास जिले को वर्षों तक प्यासा रखा।  इसी मंच से मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35 लाख 42 हजार से ज्यादा हितग्राहियों के खातों में 212 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक कि राशि ट्रांसफर की है।

देवास के पुंजापुरा में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेवा संकल्प बाइक यात्रा में शामिल राइडर्स से वर्चुअल संवाद तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाकर सियासी खलबली मचा दी है , सीएम मोहन यादव ने कहा मैं बोलूंगा तो बुरा लगेगा , बुरा लगे तो लगे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देवास को वर्षां तक प्यासा रखा , लेकिन हमारी सरकार ने सिंचाई का रकबा बढ़ाया है.

पुंजापुरा के इसी कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में 212.57 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कल 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ शुरू करने का ऐलान किया है.

देवास के मंच से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विकास और जनकल्याण की योजनाओं का ब्योरा रखा…लेकिन कार्यक्रम की सबसे ज्यादा चर्चा उस बयान की रही, जिसमें सीएम ने कांग्रेस पर देवास को वर्षों तक प्यासा रखने का आरोप लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button