MP: ज्योतिरादित्य सिंधिया का नया टैलेंट!, कैफे में संभाला डोसे का तवा

राजनीति के मैदान में अपनी अलग पहचान बनाने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अब एक नए अंदाज में नजर आए। मौका था बेंगलुरु के एक कैफे का जहां सिंधिया ने अचानक संभाल लिया डोसे का तवा। बटर फैलाया, डोसा सेंका फिर थाली सजाई और खुद ही ग्राहक को सर्व भी कर दिया। सिंधिया का ये टैलेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक ऐसा अंदाज सामने आया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। बेंगलुरु के एक कैफे में पहुंचे सिंधिया ने सिर्फ डोसा खाया नहीं… बल्कि खुद डोसा बनाने की कमान संभाल ली।
सिंधिया ने तवे पर बटर फैलाया और पूरे जोश के साथ डोसा तैयार किया। लेकिन कहानी सिर्फ डोसा बनाने तक खत्म नहीं हुई। डोसा तैयार होने के बाद उन्होंने बाकायदा थाली सजाई और वहां मौजूद एक ग्राहक को अपने हाथों से डोसा सर्व भी किया।
यानी इस बार सिंधिया के हाथ में फाइल नहीं… डोसे की प्लेट थी। अब सोशल मीडिया पर सिंधिया के इस अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल बेंगलुरु के कैफे में सिंधिया का ये अंदाज जरूर बता गया कि मौका मिले तो सियासत के खिलाड़ी भी शेफ की भूमिका निभा सकते हैं।



