एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

दिल्ली में MP के संसदीय दल की बैठक संपन्न, इन नेताओं का हुआ स्वागत-सत्कार

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संसदीय दल की बैठक दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में संपन्न हुई। बैठक में मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा विजयी होने पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

नवागत केंद्रीय मंत्रियों का प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

बैठक में भारत सरकार के नवागत के केंद्रीय मंत्रियों और और राज्य मंत्रियों का मध्यप्रदेश पार्टी इकाई द्वारा स्वागत किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मध्यप्रदेश पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्रीय मंत्री द्वय शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, राज्यमंत्री द्वय सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उईके को अंगवस्त्र पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर पार्टी के समस्त सांसद गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button