MP Weather News: तापमान गिरने से बढ़ी कड़ाके की ठंड, सर्द हवाओं ने कंपकपाया

राजधानी भोपाल में 3 दिन में 3 डिग्री तक और लुढ़क सकता है रात का पारा, वर्तमान में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से वातावरण से नमी कम हो गई हैं, और बादल छंट गए हैं।
मध्य प्रदेश में और बढ़ी सिहरन, छिंदवाड़ा में पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 26 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे मध्य प्रदेश में जबरदस्त सिहरन बढ़ा दी है। रविवार को प्रदेश के शहरों में रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
राजधानी में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख उत्तरी हो जाने से रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। तीन दिन के अंदर रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।