एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में नहीं होंगे यूथ कांग्रेस के चुनाव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

मध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव की तैयारी में लगे युवकों के लिए खबर थोड़ी चौंकाने वाली है। अब प्रदेश में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए चुनाव नहीं होंगे। प्रदेश में यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की सीधी घोषणा होगी।

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला हुआ है कि मध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनाव अब नहीं होंगे। बिना संगठन चुनाव के प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होगी। अब तक पार्टी के अंदर चुनाव होते थे फिर उसके बाद पदाधिकारी बनते थे। पहले चुनाव में मतदान होता था और वोट के आधार पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी चुने जाते थे।

बता दें कि, राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई में चुनाव प्रक्रिया को लागू किया था। अब इस प्रक्रिया पर विराम लग गया है। अब पदाधिकारी सीधे मनोनीत होंगे। राष्ट्रीय संगठन के इस निर्णय से चुनाव की तैयारी में जुटे युवकों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। हालांकि युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी में सक्रिय सदस्यों को तरजीह दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button