कमलनाथ के गढ़ में BJP का रिकॉर्ड, सदस्यता अभियान में बाजी मारी

छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की विधानसभा में भाजपा ने सदस्यता अभियान में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सदस्यता अभी में जिला भाजपा के नेतृत्व में छिंदवाड़ा विधानसभा पूरे देश में सातवें नम्बर पर है।
इस विधानसभा से कमलनाथ खुद विधायक हैं। इसके अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में चलाए गए भाजपा सदस्यता अभियान में 3 लाख 43 हजार ऑन लाइन सदस्य एवं लगभग 42 हजार ऑफ लाइन सदस्य बनाकर छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।
गौरतलब है कि, रविवार को जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान सदस्यता अभियान की जानकारी दी। इस दौरान छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद विवेक बंटी साहू को जिला भाजपा अध्यक्ष ने सक्रिय सदस्य बनाया है और खुद भी सक्रिय सदस्य बने हैं।
इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित रमेश दुबे, कन्हैयाराम रघुवंशी, अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह, सदस्यता अभियान प्रभारी टीकाराम रघुवंशी, पूर्व विधायक नाथन शाह भाजपा नेता ज्योति डहरिया, बंटी पटेल, अजय सक्सेना उपस्थित रहे।