एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दिग्विजय सिंह के ग्राउंड पर जीतू पटवारी क्लीन बोल्ड, क्या है मामला, जानिए

दिग्विजय सिंह के ग्राउंड पर बल्लेबाजी करने उतरे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एक बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए। मौका था क्रिकेट टूर्नामेंट का जहाँ जयवर्धन के साथ पटवारी ने बल्लेबाजी की लेकिन पहली ही बॉल पर आउट हो गए, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर तरह तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। 

राजनीति की पिच पर बयानबाज़ी अक्सर सुर्खियाँ बटोरती है, लेकिन इस बार कांग्रेस नेताओं ने असली क्रिकेट पिच पर भी किस्मत आज़मा ली। दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के ग्राउंड पर जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बल्लेबाज़ी करने उतरे, तो एक ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। यह दिलचस्प नज़ारा राघौगढ़ में आयोजित एक स्पोर्ट्स फेस्टिवल के दौरान देखने को मिला।

जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के साथ आए। खेल के दौरान पटवारी ने भी बल्लेबाज़ी में हाथ आज़माया, लेकिन पहली ही गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। मैदान पर मौजूद दर्शकों और खिलाड़ियों के बीच यह पल हल्के-फुल्के माहौल और ठहाकों का कारण बन गया। मैदान के बाद जब मंच से संबोधन की बारी आई, तो जीतू पटवारी ने मुस्कुराते हुए कहा- जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है।

इतना ही नहीं, पटवारी ने मंच पर मौजूद जयवर्धन सिंह की ओर इशारा करते हुए राजनीतिक अंदाज़ में चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि इस बार जयवर्धन की सरकार नहीं बन पाई, लेकिन पिछली बार सरकार बनी थी तो वह मंत्री बने थे और अगली बार फिर मंत्री बनेंगे। पटवारी के इस बयान को राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। भले ही यह बात मज़ाकिया लहजे में कही गई हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि, राजनीति की पिच भी क्रिकेट की तरह होती है, जहाँ ज़रा-सी चूक पर खिलाड़ी सीधा “क्लीन बोल्ड” हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button