एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में राज्यसभा चुनाव की हलचल तेज, प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अब तेज हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने दोनों प्रत्याशियों तरुण चुग और रजनीश अग्रवा का नामांकन दाखिल कराकर चुनावी रण में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने इस पूरे घटनाक्रम को शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।

शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में उस समय हलचल तेज हो गई, जब बीजेपी के दोनों राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। नामांकन से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी विधायकों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की एकजुटता और जीत सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद सभी नेता भाजपा कार्यालय परिसर में स्थित शिव और हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद करीब 15 से अधिक गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ भाजपा नेता विधानसभा के लिए रवाना हुए, जिसने पूरे आयोजन को एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह सिर्फ नामांकन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए एक नए राजनीतिक जीवन की शुरुआत है।

नामांकन के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष के बाहर पार्टी के कई वरिष्ठ विधायक एकजुट नजर आए, जो संगठन की मजबूती और अनुशासन का संकेत दे रहे थे।  वहीं, दोनों प्रत्याशियों तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने पार्टी आलाकमान का धन्यवाद करते हुए भरोसा जताया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

राज्यसभा चुनाव के इस अहम मुकाबले में बीजेपी ने अपने नामांकन के जरिए साफ संदेश दे दिया है कि पार्टी पूरी रणनीति और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में सियासी समीकरण किस करवट बैठते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button