MP news: सीहोर में गरजी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गांधी परिवार को डरपोक और कमलनाथ को अधर्मी बताया

(सीहोर से कमल पांचाल की रिपोर्ट)
5 सितंबर से शुरू हुई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा सीहोर पहुंची, जहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने स्थानीय भाजपा विधायक सुदेश राय के साथ जन आर्शीवाद यात्रा के रथ पर सवार होकर नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण किया। इस दौरान जन आशीर्वाद यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया।
वहीं यात्रा के बाद सीहोर में एक आम सभा का भी आयोजन किया गया जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा की फायर ब्रांड नेता केंदीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान अपने भाषण में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोलते हुए डरपोक कह डाला, तो वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधते हुए विधर्मी कह डाला।
सीहोर में भाजपा की जन आर्शवाद यात्रा के बाद आम सभा को संबोधित करते हुए केंदीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, मध्य प्रदेश का यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, यह धर्म और अधर्म की लड़ाई का चुनाव है। केंद्र में सत्ता में रहते वक्त सोनिया जी के आर्शीवाद से कांग्रेस ने कोर्ट मे दस्तावेज दिए थे की भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है, सामने वालों ने ठान रखी है, उनका गठबंधन है। सनातन धर्म को नेस्तनाबूत कर देगा, लेकिन हमारा भी संकल्प है, जब तक प्राण है जब तक धर्म की हम रक्षा करेंगे।
वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, ये नहीं पता था कि गांधी खानदान इतना डरपोक है, पत्रकारो के सवाल से डरकर 14 पत्रकारों को बायकॉट कर देगे और अभी से डर गए तो मोदी के सामने क्या खाक मुकाबला करोगे।
केंदीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, अब अधर्मी भी वह (छिंदवाड़ा) पर धार्मिक कार्य करने की कोशिश कर रहे है, संतो को अपने मंचो पर बुला रहे हैं, लेकिन वह यह नहीं जानते है की अधर्मी के मंच पर चढ़कर संत भी यही बोलता है, धर्म धर्म की जीत हो अधर्म का नाश हो नाश हो।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी आमसभा को संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाडा,पूर्व जिला पंचायत जसपाल अरोड़ा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु जैन सहित भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।