Indore: गर्मी के तीखे तेवर नरम पड़े, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को अब तपती गर्मी से राहत मिली है। वहीं अब शहर में तापमान लगातार गिरावट की ओर जा रहा है, जहां तापमान में गिरावट के चलते अब लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शहर में अब तापमान लगातार गिरावट की तरफ अग्रसर हो रहा है, जहां विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक बुधवार को दिन का तापमान 41 डिग्री के आसपास रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तापमान लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जहां अब जल्द तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है, बावजूद इसके मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं रविवार की दोपहर मौसम बिगड़ने के बाद तेज धूप लोगों को सता रही है।