एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP news: कांग्रेस MLA सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने दिखाया दम, हजारों कावड़ियों के साथ निकाली यात्रा

धार की कुक्षी विधानसभा से विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल शिवभक्ति में डूबे नजर आए, जब उन्होंने नर्मदा कावड़ यात्रा का आयोजन किया, इस यात्रा के जरिए उन्होंने शक्ति प्रदर्शन भी किया, क्योंकि हजारों लोग यात्रा में शामिल हुए थे, जोकि बोल बम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

कुक्षी विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने नर्मदा कावड़ यात्रा का आयोजन किया, जोकि कोटेश्वर तीर्थ से जल लेकर लक्ष्मी नारायण शिव मंदिर कुक्षी में जाकर भगवान भोलेनाथ और माता लक्ष्मी का अभिषेक कर समाप्त हुई।

इस दौरान एक रोचक नजारा देखने को मिला, जब कुक्षी विधानसभा से भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे जयदीप पटेल ने कावड़ यात्रा का स्वागत किया, जिन्होंने समरसता और सादगी भरे अंदाज में कांग्रेस विधायक का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया और यात्रा में सम्मिलित संत जनों से आशीर्वाद लिया।

कावड़ यात्रा के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने दम दिखाया, वहीं यात्रा में हजारों कांवड़ियों के साथ 40 डीजे साउंड का गाड़ियां साथ चल रही थी, साथ में रास्तेभर से लोग इस यात्रा से जुड़ते दिखाई दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button