Indore: इंदौर भरेगा विकास की नई उड़ान, IDA ने पेश किया बंपर बजट

इंदौर विकास प्राधिकरण ने अपना वित्तीय वर्ष 2025 -26 का बजट पेश कर दिया है , IDA ने अपनी नए योजनाओं के विकास को फोकस रखते हुए 1508.88 करोड़ का बजट पेश किया है। बजट पेश होने के बाद शहर के यातायात, मास्टर प्लान की सड़कों और फ्लाई ओवर के विकास को रफ़्तार मिलेगी।
इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में आईडीए ने 1508.88 करोड़ का बजट पेश किया है। जिसके बाद शहर के विकास को नई रफ़्तार मिलेगी। संभागायुक्त दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बजट में सडक निर्माण के लिए 432 करोड की राशि का प्रावधान किया गया। विद्युतीकरण के लिए 242 करोड , फ्लाईओवर के लिए 198.80 करोड़ कुल की राशि का प्रावधान किया गया।
बजट में उज्जैन सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए सड़कों और फ्लाईओवर के विकास में तेजी को प्राथमिकता दी है। दो नए ISBT प्रस्तावित किया है , एक भोपाल रुट और दूसरा धार रोड पर चन्दन नगर के पास प्रस्तावित किया है। वही छावनी मंडी को ट्रांसफर किया जाएगा जिसका बजट में प्रावधान किया जाएगा। इंदौर विकास प्राधिकरण गरीबों के लिए आवास निर्माण करेगा।
कुल मिलाकर सीएम मोहन के सपनों के शहर इंदौर के विकास को नई उड़ान देने लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने बम्पर बजट पेश किया है। इस दौरान निगमायुक्त शिवम वर्मा, आयुक्त, नगर पालिक निगम प्रदीप मिश्रा, वन मंडलाधिकारी ज्योति शर्मा, अपर कलेक्टर कलेक्टर प्रतिनिधि शुभाशीष बेनर्जी, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश विभाग सी.एस. खरत, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, इन्दौर सुनील कुमार उदिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आर.पी. अहिरवार, मुख्य कार्यपालिक अधिकारी, उपस्थित थे।