Uncategorized

Indore की हैलोवीन पार्टी पर प्रमाण सागर महाराज को आया गुस्सा, खुले मंच से दी चेतावनी

जैनमुनि 108 प्रमाणसागर जी महाराज ने इंदौर की किग एडवर्ट बिल्डिंग में हुई हैलोविन पार्टी को धर्म विरुद्ध बताया है, प्रमाण सागर महाराज ने कहा, ये भूतिया पार्टी संस्कृति विरुद्ध है, आधुनिकता के नाम पर संस्कृति का विनाश कतई स्वीकार्य नहीं होगा।

इंदौर की ऐतिहासिक धरोहर किंग एडवर्ड मेडिकल स्कूल की बिल्डिंग में जैन सोशल ग्रुप के बैनर तले हुई हैलोवीन पार्टी का मुद्दा गरमाते जा रहा है, अब इस घटना पर आचार्य विद्यासागर जी के परम शिष्य और शंका समाधान के जनक मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इस घटना पर खुले मंच से गुस्सा जाहिर करते हुए कहा ये भूतिया पार्टी घोर निंदनीय है। संस्कृति के अनुकूल नहीं है,  धर्म विरुद्ध है, संस्कृति विरुद्ध है। परंपरा विरुद्ध है।

प्रमाण सागर जी महाराज ने कहा जैन सोशल ग्रुप संस्था के बैनर तले ऐसी बातें होना निंदनीय है। उन्होंने पार्टी में शामिल लोगो को प्रश्चयित करने की हिदायत देते हुए कहा कि  जैन सोशल ग्रुप अपने कार्यक्रम में नियंत्रण रखे। आधुनिकता के नाम पर संस्कृति का विनाश कतई स्वीकार्य नहीं है।

दरअसल, इंदौर में शंका समाधान शिविर में प्रोफेसर डॉक्टर सुमित शुक्ला अधीक्षक सुपर स्पेशलिस्ट इंदौर, यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विशाल कीर्ति जैन और डॉक्टर विनीता कोठरी ने प्रमाण सागर जी महाराज से हैलोवीन पार्टी पर मार्गदर्शन मांगा था.  इसी दौरान प्रमाण सागर जी महाराज ने भूतिया पार्टी अपना अपना गुस्सा जाहिर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button