MP में कांग्रेस को झटका, नेताओं ने BJP का दामन थामा

CM मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जिस प्रकार हर दिन विकास की नई गाथा लिख रहा है, उससे प्रभावित होकर शिवपुरी कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, मध्य प्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी जी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री कांग्रेस शिवपुरी आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ) गौरव शर्मा, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे, कई सरपंच-उपसरपंच एवं 100 से अधिक कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आप सभी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी मिलकर विकसित भारत-स्वर्णिम मध्यप्रदेश के लिए निरंतर अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।