एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में निकलेगी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, 230 विधानसभाओं को किया जाएगा कवर

मध्य प्रदेश में कांग्रेस 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन से जन आक्रोश यात्रा निकालेगी। पीसीसी चीफ कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने इस यात्रा का रोडमैप जारी कर दिया है। इसके साथ ही यात्रा का थीम सॉन्ग ‘चलो चलो कांग्रेस के साथ चलो’ भी लॉन्च किया गया है। यह यात्रा प्रदेश के 230 विधानसभाओं में 15 दिन तक 11 हजार 400 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

प्रदेश कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा कुल 11400 किलोमीटर का सफर तय करेगी। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह 1600 किलोमीटर, अरुण यादव 1700, जीतू पटवारी 1700, कमलेश्वर 1800, कमलेश्वर पटेल 1700, सुरेश पचौरी 1400, अजय सिंह 1400 किलोमीटर की यात्रा निकालेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, प्रदेश की जनता कमलनाथ के साथ है। कमलनाथ ने 15 महीने की सरकार में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे भाजपा की विदाई तय होगी।

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश बीजेपी के चार रूप है। मिलावटी भाजपा, दिखावटी भाजपा, सजावटी भाजपा और बनावटी भाजपा। इतनी भीड़ दिल्ली से क्यों आ रही है, मुख्यमंत्री के नाम पर वोट मांगने पर शर्म आ रही है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन से जन आक्रोश यात्रा निकालेगी। पीसीसी चीफ कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने इस यात्रा का रोडमैप जारी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button