एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

CM Shivraj ने प्रचंड जीत के बाद लाड़ली बहना के साथ खाया खाना, कही ये बात

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद भाजपा उत्साहित हैं। अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को नेहरू नगर के नया बसेरा में लाड़ली बहनो से मिलने पहुंचे। उन्होंने उनके साथ खाना खाया।

इस दौरान सीएम शिवराज के साथ दक्षिण पश्चिम से विधायक भगवानदास सबनानी भी थे। अपने आप को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, वह दिल्ली नहीं कल बुधवार को छिंदवाड़ा जाएंगे। उन्होंने कहा कि, लोकसभा की तैयारी शुरू करना है। उन्होंने कहा कि, छिंदवाड़ा में हम सातों की सातों विधानसभा सीटें हार गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, मेरा एक संकल्प है 29 की 29 सीटें  मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जीते और नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री जी, जो हमारे नेता हैं उनके गले में 29 कमल की माला डालकर संपूर्ण बहुमत यहां पर भारतीय जनता पार्टी की मिले और वह फिर से भारत के प्रधानमंत्री बने।

बता दें प्रदेश में अभी 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर भाजपा और छिंदवाड़ा की एक मात्र लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है। जहां से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं। ईवीएम पर दिग्विजय सिंह के सवाल उठाने पर शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद भाजपा उत्साहित हैं। अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को नेहरू नगर के नया बसेरा में लाड़ली बहनो से मिलने पहुंचे। उन्होंने उनके साथ खाना खाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button