Bhopal: राहुल गांधी के बयान पर सियासत, मुकेश नायक ने BJP पर निशाना साधा,

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बीजेपी पर निशाना साधा है, जहां उन्होंने कहा की, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण को लेकर भाजपा ने जिस तरह से देश की जनता को गुमराह किया है, उनकी कही गई बात और अभिप्राय को बदलने का सबसे निक्रष्ट उदाहरण है जो भाजपा ने देश की जनता के सामने रखा है।
नायक ने कहा कि, साम्प्रदायिक और विभाजनकारी शक्तियां, अलगाववादी शक्तियां और भारत के समतावेशी और समावेशी शक्तियां है, खासकर भाजपा की तरफ राहुल गांधी ने इशारा किया है कि, भाजपा के लोग पूरे देश में अशांति फैलाते हैं हिंसक वातावरण फैलाते हैं।
नायक ने कहा की, धर्म के नाम पर भाजपा के लोग आस्थाओं का दोहन करते हैं, धर्म को राजनीति का औजार बनाते हैं और इनकी उग्र हिन्दू राष्ट्रवाद की परिकल्पना अत्यंत आक्रमक होती है तो हिंसक रूप ले लेती हैं और इन्हीं तमाम बातों से ऊबकर पिछले चुनाव में भाजपा को उत्तरप्रदेश, अयोध्या और प्रयागराज जैसे स्थानों पर और तमाम धार्मिक स्थानों पर भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा है लेकिन भाजपा इससे कोई सबक नहीं ले रही है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बीजेपी पर निशाना साधा है।