Indore: बाणेश्वरी कावड़ यात्रा लेकर इंदौर आए MLA गोलू शुक्ला, जमकर हुआ स्वागत-सत्कार

युवाओं को धर्म से जोड़ने वाले विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में हर साल की तरह इस साल भी भव्य बाणेश्वरी कावड़ यात्रा भक्तिभाव के साथ निकाली जा रही है, जहां कावड़ यात्रा के इंदौर नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया है.
बाणेश्वरी कावड़ यात्रा में युवाओं की बड़ी संख्या भक्ति का संदेश देने महेश्वर से उज्जैन के लिए निकली है, जहां कावड़ यात्रा में विधायक गोलू शुक्ला, अंजनेश शुक्ला, कमल शुक्ला, दीपेंद्र सिंह सोलंकी समेत तमाम कार्यकर्ता नजर आए। इंदौर पहुंचते ही कावड़ यात्रा का सैकड़ो मंचों से स्वागत-सत्कार किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला समेत तमाम नेताओं ने कावड़ यात्रा में शामिल होकर कावड़ को अपने कंधे पर उठाया है।
यात्रा संयोजक एवं विधायक गोलू शुक्ला ने बताया की, मालवांचल की सबसे बड़ी बाणेश्वरी कावड़ यात्रा इस बार त्याग, न्याय और सेवा की प्रतिमूर्ति देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती को समर्पित है।
यात्रा के साथ इस बार तीन प्रमुख झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेंगी, इनमें भगवान भोलेनाथ की 21 फीट ऊंची प्रतिमा, भगवान भोलेनाथ का मछलियों द्वारा जलाभिषेक एवं भूत-पिशाच और राक्षसों द्वारा भगवान भोलेनाथ के अभिषेक की झांकियां शामिल हैं। इन झांकियों को स्थानीय कलाकारों ने बड़ी शिद्दत से उकेरा है। वाटर प्रूफ इन झांकियों का काफिला कावड़ यात्रा के साथ पूरे समय चलेगा।
 
				 
					



