“मिशन-MP” पर बिप्लब कुमार देब, दावा- 3 महिने में दिखेगा संगठन के कामों का असर

MP में BJP के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब इन दिनों एमपी दौरे पर हैं, जहां एमपी दौरे के बीच प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब का एक्शन देखने मिला है. यहां उन्होंने कोर कमेटी की बैठक लेने के साथ ही दावा किया की, बीजेपी अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए सत्ता में आई है और इसका असर 2 से 3 महीने में दिखने लगेगा।
प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि, संगठन और सरकार की व्यवस्था से जनता को जल्द ही सकारात्मक पहल देखने को मिलेगी। बिप्लब देब ने कहा कि, सभी पदाधिकारियों को मिलकर काम करना है। बीजेपी अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए सत्ता में आई है और इसका असर 2 से 3 महीने में दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि, मैं यहां सीखने और सिखाने दोनों के लिए आया हूं। गांव और बूथ तक जाऊंगा। बेहतर करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है।
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर बोलते हुए बिप्लब कुमार देब ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, देश में जितना भी बुरा हुआ है, वह जवाहरलाल नेहरू के कारण हुआ है। राहुल गांधी दिल से कुछ नहीं करते, जनता के लिए कुछ नहीं करते। वे सिर्फ दिखावा करते हैं और सिर्फ परिवार के लिए जीते हैं।
दिग्गज नेताओं को दो टूक संदेश देते हुए, दिग्गज नेताओं के बीच तालमेल नहीं होने के सवाल पर बिप्लब देब ने दो टूक कहा कि, बीजेपी किसी एक परिवार के इर्द-गिर्द नहीं रहती। सभी नेताओं को शालीनता मेंटेन करनी होगी। पार्टी में कोई छोटा या बड़ा नेता नहीं होता, सभी कार्यकर्ता हैं।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब इन दिनों एमपी दौरे पर हैं, जहां एमपी दौरे के बीच प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब का एक्शन देखने मिला है.



