MP: राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर सियासी वार, राजेंद्र शुक्ल ने साधा निशाना

MP के बालाघाट में बैगा आदिवासी बच्चों की मौत का मामला अब सियासी बयानबाजी के केंद्र में है…1 अक्टूबर को राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। शुक्ल ने आरोप लगाया कि इतने समय बाद बालाघाट पहुंचना सिर्फ राजनीतिक माइलेज लेने का प्रयास है. वहीं सरकार का दावा है कि, प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
बालाघाट में बैगा आदिवासी बच्चों की मौत का मुद्दा लगातार सियासी बहस का हिस्सा बना हुआ है…राहुल गांधी 1 अक्टूबर को प्रभावित इलाकों में जाकर मृत बच्चों के परिवारों से मुलाकात करने वाले हैं।दौरे से ठीक पहले उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर सवाल खड़े किए हैं… शुक्ल का कहना है कि बालाघाट लंबे समय तक नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा और वहां प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नक्सल समस्या पर नियंत्रण के बाद दूरस्थ क्षेत्रों में प्रशासनिक पहुंच बढ़ी है। उन्होंने दावा किया कि प्रभावित क्षेत्रों में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की पहुंच बढ़ाई गई है… टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है। शुक्ल ने राहुल गांधी के दौरे को “राजनीतिक माइलेज लेने का प्रयास” बताया है !
स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का भी उपमुख्यमंत्री ने ब्यौरा दिया. सरकार के मुताबिक बालाघाट में 67 नए मेडिकल ऑफिसर पदस्थ किए गए हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 2 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सब-हेल्थ सेंटर और मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
बालाघाट में तस्वीर के दो राजनीतिक पक्ष सामने हैं…कांग्रेस सवाल उठा रही है सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था और योजनाएं आदिवासी परिवारों तक कितनी पहुंचीं? तो वहीं सरकार का कहना है. इलाकों में स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार किया गया और हालात अब नियंत्रण में हैं। इसी सियासी टकराव के बीच राहुल गांधी का बालाघाट दौरा अब प्रदेश की राजनीति में चर्चा का बड़ा केंद्र बन गया है।



