एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: BJP महिला मोर्चा ने किया मातृशक्ति सम्मेलन, अहिल्या माता पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

इंदौर भाजपा महिला मोर्चा ने मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया. इस दौरान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा- 300 साल बाद भी अहिल्या माता के सुशासन की चर्चा होती है, बीजेपी पूरे भारत में अहिल्या माता की जयंती मना रही है।

देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर इंदौर भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को राऊ स्थित श्रमिक कॉलोनी, कम्युनिटी हाल में मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर अहिल्या माता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष महाजन ने कहा कि अहिल्या माता के चरित्र को पढ़कर जीवन में ढालकर अपने परिवार, समाज शहर और राष्ट्र के कल्याण का चिंतन ही आपको उनके आदर्शों से जोड़ने का काम करेगा। बीजेपी पूरे भारत में माता अहिल्या की 300 वीं जयंती मना रही है।  अहिल्या देवी ने अनेकों कष्ट झेलें। दुख देखें लेकिन महिला होने के बावजूद वे कभी कमजोर नहीं हुईं। उन्होंने जो शासन चलाया, आज 300 सालों बाद भी उस पर चर्चा होती है। वह शास्त्रों का भी अध्ययन करती थीं, शस्त्र कला में भी माहिर थीं।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा, उषा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू  जिराती, संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा,  पूर्व जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, कार्यक्रम जिला संयोजक अशोक यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण सूर्यवंशी, रामस्वरूप गहलोत, घनश्याम नारोलिया, वरुण पाल, राऊ नगर परिषद अध्यक्ष पप्पी विजय पाटीदार, मानपुर नगर परिषद अध्यक्ष रविना पवन यादव सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button