Indore: वृक्षरोपण को लेकर प्रशासन की बैठक, फिर से बनेगा खास रिकॉर्ड

मानसून में शुरू होने वाले वृक्षारोपण को लेकर इंदौर जिला प्रशासन ने प्लान तैयार कर लिया है। जिला प्रशासन इस बार इंदौर में 20 लाख पेड़ लगाएगा। साथ ही अब इंदौर के आसपास डेवलप होने वाली कॉलोनी के ढाई प्रतिशत इलाके में सघन वृक्षरोपण करना अनिवार्य होगा।
वृक्षरोपण के लिए मानसून सबसे अनुकूल मौसम होता है, इंदौर को पर्यावरण में नंबर वन बनाने के लिए जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है , कलेक्टर आशीष सिंह ने वृक्षरोपण अभियान को लेकर अफसरों की बैठक ली, बैठक में जिला प्रशासन ने इस बार मानसून ने 20 लाख से अधिक वृक्ष रोपण करने का लक्ष्य रखा है, कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक आधे वृक्ष वन विभाग के द्वारा लगाए जाएंगे और आधे पौधे IDA , नगर निगम, जिला पंचायत सहित अन्य विभागों के द्वारा लगाए जाएंगे।
खास बात ये है कि इस बार इंदौर जिला प्रशासन ने इंदौर सहित शहर के आसपास की बड़ी कॉलोनी में सघन वृक्षारोपण अनिवार्य कर दिया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि जनता की भगीदारी बढ़ाने के लिए, इंदौर के आसपास बड़ी कॉलोनी में ढाई प्रतिशत इलाके में सघन वृक्षारोपण करना अनिवार्य होगा तभी कॉलोनी की परमिशन दी जाएगी।
गौरतलब है देश के सबसे साफ शहर इंदौर को अब पर्यावरण में नंबर वन बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है , आने वाले समय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस अभियान को गति दी जाएगी।