एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: “बहनों की पाती, मोहन भैया के नाम”, CM मोहन यादव का अनोखा जन्मदिन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 61वां जन्मदिन है। सीएम का जन्मदिन इस बार कुछ खास अंदाज़ में मनाया गया। मुख्यमंत्री आवास में “बहनों की पाती… मोहन भैया के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ भावनाओं, अपनत्व और स्नेह का अनोखा संगम देखने को मिला। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया कि, सीएम हाउस में जल्द ही बहनों की पंचायत बुलाई जाएगी।  

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने जीवन के 62वें साल में प्रवेश कर रहे हैं। इस मौके को मुख्यमंत्री ने बहनों के साथ सेलिब्रेट किया। सीएम हाउस में “बहनों की पाती, भैया के नाम अभिव्यक्ति” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश के 55 जिलों से आईं बहनों ने अपने “मोहन भैया” को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें तोहफे भेंट कर अपना स्नेह जताया।

कार्यक्रम में बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने मुख्यमंत्री की नजर उतारकर उनके दीर्घायु और सफलता कि कामना की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, उन्हें बहनों का स्नेह और आशीर्वाद लगातार मिलता रहा है। यह जन्मदिन सिर्फ उनका नहीं, बल्कि बहनों के आशीर्वाद का दिन है। सीएम ने आगे कहा कि जल्द ही “बहनों की पंचायत” बुलाई जाएगी जिसमें बहनों से संवाद कर उनके मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

भावनाओं से भरा यह आयोजन सिर्फ एक जन्मदिन का जश्न नहीं बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की उस मजबूत डोर का प्रतीक बना।  फिलहाल “मोहन भैया” के जन्मदिन पर बहनों का यह प्यार प्रदेश की सियासत में भी एक खास संदेश दे गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button