MP: खिलाड़ियों को महानआर्यमन सिंधिया का दिवाली गिफ्ट, 8 खिलाड़ियों को किया सम्मानित

दीपावली के मौके पर मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के संस्थापक महानआर्यमन सिंधिया ने ग्वालियर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खास तोहफा दिया। किसी को क्रिकेट किट मिली, किसी को आर्थिक सहायता तो दो खिलाड़ियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर और दिव्यांग क्रिकेटर्स को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर भेंट की गई।
दीपावली पर खिलाड़ियों के चेहरों पर भी खुशियों की चमक दिखाई दी। ग्वालियर के प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में डच्ब्। अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने आठ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों, रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों और दिव्यांग क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों और खेल में योगदान के लिए उपहार दिए गए।
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में आर्यन कुशवाह और यशस्वानी बोहरे को क्रिकेट किट भेंट की गई, जबकि युवराज कंसाना और सोनम यादव को 10-10 हजार रुपये के चेक दिए गए। वहीं रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अक्षय शर्मा और खिलाड़ी होनी यादव को इलेक्ट्रिक स्कूटर भेंट किए गए। भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के मैनेजर जर्नैल सिंह को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर दी गई, जबकि भारतीय दिव्यांग क्रिकेटर योगेंद्र सिंह को क्रिकेट किट प्रदान की गई। खिलाड़ियों ने महानआर्यमन को दिल से धन्यवाद् दिया .
कार्यक्रम में अध्यक्ष संग्राम कदम, सचिव विजय प्रकाश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रशांत मेहता सहित क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।



