MP: राज्यस्तरीय गौपूजन और पशुपालक सम्मान समारोह, CM मोहन यादव बोले- गौमाता का सनातन संस्कृति में विशेष स्थान

मध्यप्रदेश में गोवर्धन पर्व के अवसर पर राज्यस्तरीय गौपूजन और पशुपालक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से गोवर्धन पूजा के साथ हुई। मुख्यमंत्री ने उन्नत पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार का काम सिर्फ सड़कें बनाना नहीं, सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजना भी है.
गोवर्धन पर्व पर मध्यप्रदेश में इस अवसर पर राज्यस्तरीय गौपूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों और विधायकों के साथ विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की है। इसके बाद प्रदेश के उन्नत पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मयूर पंख धारण कर गांव और पर्यावरण की संस्कृति को अपने सिर माथे पर लगाने का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है। गौमाता मनुष्य को सीधे प्रकृति के मातृत्व भाव से जोड़ती हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, सरकार की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने या बुनियादी ढांचा तैयार करने तक सीमित नहीं है। समाज में संस्कारों, परंपराओं और त्योहारों को सहेजना भी सरकार का दायित्व है। समारोह में प्रदेश के उन्नत पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया। इस पहल के जरिए पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों के योगदान को पहचान दी गई।



