एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में जल्द होगी निगम-मंडल की नियुक्ति, सरकार को मिली सूची

मध्य प्रदेश की सियासत में निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर अब इंतजार अपने आखिरी दौर में है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नामों की सूची शासन को सौंप चुके हैं, और सूत्रों की मानें तो ये लिस्ट राजभवन तक पहुंच चुकी है , यानी कभी भी इन नियुक्तियों का ऐलान हो सकता है। 

मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दावेदारों के नामों की सूची शासन को भेज दी है…बताया जा रहा है कि ये सूची राजभवन तक भी पहुंच चुकी है…ऐसे में अब कभी भी निगम-मंडलों में नियुक्तियों का ऐलान हो सकता है। इन नियुक्तियों को लेकर सत्ता और संगठन दोनों स्तर पर लंबी मंथन प्रक्रिया चली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस मुद्दे पर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा कर चुके हैं, ताकि नियुक्तियों में संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बना रहे। 

हालांकि, अब तक सरकार ने एक बड़ी नियुक्ति करते हुए जयभान सिंह पवैया को वित्त विभाग का अध्यक्ष बनाया है ,जिसके बाद बाकी पदों को लेकर अटकलें और भी तेज हो गई हैं।  सरकार की कोशिश है कि हर क्षेत्र और वर्ग को प्रतिनिधित्व मिले, वहीं दूसरी तरफ दावेदारों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। कई नेता लंबे समय से इन नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं और अब जैसे-जैसे ऐलान नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं.

कुल मिलाकर निगम-मंडलों की नियुक्तियां मध्य प्रदेश की सियासत में नया संतुलन तय करेंगी, फिलहाल उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और कभी भी लिस्ट जारी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button