एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: 29 मार्च को इंदौर आ रहे CM मोहन यादव, इस अभियान में होंगे शामिल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 29 मार्च को इंदौर आ रहे है। “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत आयोजित इस खास आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद शामिल होंगे जहां वे हितग्राहियों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और आज खुद कलेक्टर और निगमायुक्त ने मैदान में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

इंदौर के दशहरा मैदान पर 29 मार्च को एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।  इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने दशहरा मैदान का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

गर्मी को ध्यान में रखते हुए आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।  कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही शामिल होंगे जहां मुख्यमंत्री उनसे सीधा संवाद करेंगे और उन्हें विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।  कार्यक्रम में सभी शासकीय विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। 

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हाल ही में “संकल्प से समाधान अभियान” को लेकर इंदौर जिला प्रशासन की सराहना भी कर चुके हैं , जिसके बाद इस कार्यक्रम को और भी खास माना जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button