एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मोनालिसा की बगावत पर परिवार का जवाब, झूठे दावों पर भड़का समाज!

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा को लेकर विवाद अब और तेज हो गया है। जहां पहले उनके आरोपों ने सनसनी मचाई थी। अब खुद उनका परिवार सामने आकर उनके दावों को झूठा बता रहा है। माता-पिता पर लगाए गए गंभीर आरोपों को परिवार ने सिरे से खारिज कर दिया है और कहा कि, मोनालिसा झूठी है।

फरमान की शादी के बाद मोनालिसा के बयान के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है। इस बार  परिवार ने मोनालिसा के आरोपों पर सवाल खड़े किए हैं। मोनालिसा ने हाल ही में अपने माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए थे मां को शराबी और पिता को अय्याश तक बताया था…लेकिन अब उनके पिता जय सिंह सामने आए हैं और हाथ जोड़कर बेटी के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है, उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को पूरी जिम्मेदारी से पाला है।डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी मोनालिसा को बेटी की तरह रखा। 

मोनालिसा की माँ ने भी जवाब देते हुए कहा कि मेरे और पति के बीच अच्छे सम्बन्ध है और कभी अपनी जिम्मेदारी से नहीं भागी, वहीं मोनालिसा की चचेरी बहन ने भी बड़ा बयान दिया है…बहन का कहना है उन्होंने खुद कई महीने मोनालिसा के साथ बिताए और ऐसा कुछ भी नहीं देखा जैसा आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोनालिसा कभी अकेली नहीं रही बचपन से ही परिवार ने उसे पाला-पोसा है। 

परिवार के अन्य सदस्यों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि मोनालिसा के आरोप पूरी तरह झूठे हैं।  परिजनों ने यह भी दावा किया कि सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को बेहतर जिंदगी दी उसे पढ़ाया-लिखाया और एक्टिंग सिखाई…

कुल मिलाकर मोनालिसा की बगावत के खिलाफ अब पूरा परिवार और पारधी समाज खुलकर सामने आ गया है , जहाँ मोनालिसा के आरोपों पर मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है साथ ही सनोज मिश्रा का समर्थन भी किया जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button