MP: सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- मैं जिहादियों के सामने सिर नहीं झुकाऊंगा!

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। शादी से शुरू हुआ विवाद अब गंभीर आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है। मोनालिसा के आरोप पर सनोज मिश्रा ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है, साथ ही कहा कि उनके खिलाफ जिहादी और ईसाई मिशनरी जॉइंट ऑपरेशन चला रही है, और उनकी जान को खतरा है , लेकिन वे जिहादियों के सामने अपना सिर नहीं झुकाएंगे।
मोनालिसा की शादी के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। फरमान खान से उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में बहस तेज है , इसी बीच इस पूरे मामले में एक नया मोड़ तब आया जब डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस पर शिकायत दर्ज कराई , जिसके बाद मोनालिसा ने उनपर शूटिंग और ट्रेनिंग के दौरान छेड़छाड़ और मोलेस्ट करने के गंभीर आरोप लगाए। सनोज मिश्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया है। सनोज ने कहा कि मेने लव जिहाद के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है , मेरे खिलाफ जिहादियों के साथ केरल की ईसाई मिशनरी भी मेरे साथ जॉइंट ऑपरेशन चला रही है , मोनालिसा को भड़काकर मेरे खिलाफ अनर्गल बाते की जा रही है।
सनोज ने कहा कि, मैं किसी भी परिस्थित से लड़ने में सक्षम हूं और जिहादियों के सामने अपना सिर नहीं झुकाऊँगा।हम जिहादी नहीं है जो किसी को बहन कहकर उसके साथ अवैध सम्बन्ध बनाए, ये हमारे धर्म में नहीं है। मोनालिसा वही बातें बोल रही है जिन लोगों ने मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा है, उन्होंने कहा कि मुझे आशंका है कि मेरे या मेरे परिवार के साथ कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
कुल मिलाकर मोनालिसा और सनोज मिश्रा के बीच ये विवाद अब गंभीर आरोपों और सुरक्षा के सवाल तक पहुंच चुका है।



