एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मॉडल हर्षा रिछारिया बनीं साध्वी, उज्जैन में ली संन्यास की दीक्षा

सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली मॉडल और इंफ्लूएंसर हर्षा रिछारिया ने ग्लैमर की दुनिया छोड़ साध्वी का चोला ओढ़ लिया है। महाकुंभ 2025 से सुर्खियों में आईं हर्षा ने अब संन्यास लेकर एक नया जीवन शुरू कर दिया है। उज्जैन में विधि-विधान के साथ दीक्षा लेकर वे अब साध्वी बन चुकी हैं और उनका नया नाम है  हर्षानंद गिरि।

ग्लैमर, लाइमलाइट और सोशल मीडिया की चमक-दमक सब कुछ पीछे छोड़कर अब आध्यात्म की राह पर चल पड़ी हैं हर्षा रिछारिया। मध्यप्रदेश के उज्जैन में मंगलनाथ स्थित गंगाघाट के मौनी तीर्थ आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर सुमनानंद गिरि महाराज से उन्होंने विधि-विधान के साथ संन्यास की दीक्षा ली।

अक्षय तृतीया के मौके पर हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में हर्षा ने संन्यास परंपरा का पूरी श्रद्धा से पालन किया।  उन्होंने शिखा और दंड का त्याग किया, और सबसे खास बात उन्होंने पितरों के पिंडदान के साथ-साथ स्वयं का भी पिंडदान किया है।

संन्यास की इस प्रक्रिया के बाद हर्षा रिछारिया अब “हर्षानंद गिरि” बन चुकी हैं जो उनके सांसारिक जीवन से पूर्ण विरक्ति और नए आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत का प्रतीक है।

सोशल मीडिया पर उन्होंने इसे अपने “नए जन्म” की शुरुआत बताया है , जहां अब उनका जीवन भक्ति, साधना और सेवा को समर्पित रहेगा। तो ग्लैमर की दुनिया से सन्यास की ओर हर्षा रिछारिया का ये सफर आज हर किसी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button