एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, जन आक्रोश पदयात्रा में गरजे CM मोहन यादव

मध्यप्रदेश की सियासत में महिलाओं के मुद्दे पर जबरदस्त घमासान देखने को मिला…जन-आक्रोश महिला पदयात्रा के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हुंकार भरते हुए कांग्रेस पर महिलाओं के हक छीनने का आरोप लगाया और कहा नारी सब भूल सकती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती। वही मुख्यमंत्री ने राहुल और प्रियंका गाँधी को भी खरी खरी सुनाई। 

भोपाल की सड़कों पर आज सियासी आक्रोश का ज्वार देखने को मिला, बीजेपी की जन आक्रोश महिला पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।  एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस को सीधे निशाने पर लिया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- बहनों के हक पर डाका डालने के खिलाफ वे भोपाल की सड़कों पर लड़ने आई हैं। हमारा इतिहास है कि बहनों के लिए भाइयों ने हमेशा लड़ाई लड़ी।

प्रियंका गांधी बड़ी-बड़ी बातें करती थीं कि मैं नारी हूं, लड़ सकती हूं। लेकिन वह बड़ी-बड़ी बातें कहां गईं, जब आपने बहनों के अधिकारों को फांसी देने का काम किया। राहुल गांधी के पिताजी ने भी 40 साल पहले तीन तलाक लागू कर बहनों के अधिकारों पर डाका डाला था। यह कांग्रेस का अतीत है।

भोपाल की सड़कों से उठी ये सियासी आक्रोश की आवाज अब आने वाले चुनावी माहौल को और ज्यादा गरमाने वाली है। बीजेपी जहां इसे “महिला सम्मान की लड़ाई” बता रही है। वहीं कांग्रेस पर अब इस हमले का जवाब देने का दबाव बढ़ गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button