MP: मांडू के धामनोद में तेंदुए की दहशत, युवक ने पकड़ी गर्दन, VIDEO VIRAL

धार जिले के धामनोद वन परिक्षेत्र अंतर्गत, ग्राम गुजरी डेहरिया बस्ती में, उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ, अचानक बस्ती क्षेत्र में घुस आया। तेंदुए के हमले में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस दौरान एक व्यक्ति ने तेंदुए की गर्दन पकड़ ली, जिसे देख हर कोई चौंक गया.
घायलों की पहचान महेश वास्केल, ग्यारसी लाल सोलंकी, कांताबाई राठौड़ और विकास पिता गोकुल डावर निवासी बडवेल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी, मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर आई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।
बताया जा रहा है कि, तेंदुआ अभी भी बस्ती के आसपास ही मौजूद है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।
फिलहाल, सभी घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरी में उपचार जारी है।



