एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

INDORE: राजा रघुवंशी हत्याकांड में अपडेट, पत्नी सोनम को मिली जमानत

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है, इस मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि, पुलिस जांच अभी जारी है और आगे की सुनवाई में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक अहम मोड़ सामने आया है। मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को अदालत से जमानत मिल गई है। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने पुष्टि की है। इस फैसले के बाद केस को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। यह मामला देश की सबसे चर्चित हत्या की वारदातों में से एक है. 

बता दें की, मध्यप्रदेश के व्यवसायी रघुवंशी की पिछले साल मई में अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर मेघालय आने के बाद हत्या कर दी गई थी. पांचों आरोपियों में रघुवंशी की पत्नी सोनम, राज कुशवाहा और तीन हमलावर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश से व्यापारी की हत्या करने आए थे. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button