एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव और दिग्विजय सिंह की मुलाकात, क्या हुई बात, जानिए

मध्य प्रदेश की राजनीति में उस वक्त सरगर्मी बढ़ गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अचानक सीएम मोहन यादव से मिलने उनके निवास पहुंच गए…दोनों नेताओं की ये मुलाकात सीएम हाउस में हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब से बातचीत हुई। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान गेहूं उपार्जन को लेकर किसानों को आ रही समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया…और उनके त्वरित निराकरण के लिए निवेदन भी किया।

सियासी चर्चा के बीच इस मुलाकात का एक धार्मिक पहलू भी सामने आया…जहां दिग्विजय सिंह ने राघौगढ़ में होने वाले 151 कुंडीय “श्रीराम महायज्ञ” में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया और उन्हें आमंत्रण पत्र भी सौंपा। बताया जा रहा है कि, यह भव्य आयोजन 18 मई से 28 मई के बीच ग्राम भैंसाना में आयोजित होगा जिसके संरक्षक स्वयं दिग्विजय सिंह हैं।

मुलाकात की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं वैसे ही राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया और इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जाने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button