एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर में कांग्रेस का महा चक्काजाम, किसानों के समर्थन में संभाला मैदान

इंदौर में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस ने आज शहर के पिगडंबर चौराहे पर बड़ा चक्काजाम किया। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया… जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस दौरान विक्रांत भूरिया और सत्यनारायण पटेल ने कहा अभी तो ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकि है। 

इंदौर के पिगडंबर चौराहे पर सुबह 10 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान जुटना शुरू हो गए थे। मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर किसानों ने अपने ट्रैक्टर सड़क के चारों ओर खड़े कर दिए और बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस चक्काजाम का असर इतना बड़ा रहा कि सड़क के दोनों ओर करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात उस वक्त और गंभीर हो गए जब एक एम्बुलेंस जाम में फंस गई। पुलिसकर्मियों ने उसे रॉन्ग साइड से निकालने की कोशिश की, लेकिन चौराहे पर खड़े ट्रैक्टरों के कारण रास्ता नहीं मिल पाया और एम्बुलेंस को मरीज के साथ वापस लौटना पड़ा।

प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता शामिल हुए। सत्यनारायण पटेल ने कहा कि किसान हर जगह लाइन में खड़ा है और परेशान है, जबकि कांग्रेस किसान, मजदूर और बेरोजगारों की आवाज उठाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है। वहीं विक्रांत भूरिया ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये तो सिर्फ ट्रेलर है, अभी पिक्चर बाकी है।

कांग्रेस युवा नेता मनीष पटेल में कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को राहत नहीं दे रही है। गेहूं खरीदी में अव्यवस्था को दूर नहीं किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में महू, राऊ और मानपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हालांकि, प्रशासन ने पहले ही चक्काजाम की सूचना के मद्देनजर ट्रैफिक को करीब 6 घंटे के लिए डायवर्ट कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button