MP: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, CM मोहन यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या से सियासी पारा चढ़ गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने साफ कहा- चुनाव में हार-जीत चलती है, हिंसा पर उतरना गलत, राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर सियासी हिंसा ने दस्तक दी है , बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी और उनके पीए को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी…इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है और राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा चुनाव में हार-जीत चलती रहती है। केवल चुनाव हार जाने के कारण हिंसा पर उतर आना गलत है। जनता ने इसी वजह से आपको घर बैठाया है। राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। जिस दल के लोगों ने यह कृत्य किया है उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए…
कुल मिलाकर पश्चिम बंगाल में हुई इस घटना ने एक बार फिर सियासी हिंसा पर सवाल खड़े कर दिए हैं


